Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ओबी डंप करने आए आउटसोर्सिंग वाहन का ग्रामीणों ने किया विरोध

Jharia : झरिया (Jharia)  संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मंगलवार 6 फरवरी को लिलोरी पथरा बालू गद्दा के ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रंबधन और  एटी देव प्रभा के ठेकेदार खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन और ठेकेदार ग्रामीणों को बिना बताए ओबी डंप कर रहा है. इससे पहले भी बीसीसीएल प्रबंधन ने स्थानीय लोगों को गुमराह कर जोड़ियां नदी के नाम पर खुदाई की. इससे आग बढ़ गई है. झरिया में हजारों परिवार लिलोरी पथरा स्थित बालू गद्दा में कई वर्षों से भूधसान वाले क्षेत्र में रह रहे हैं. उनकी मांग है कि उन्हें दूसरी जगह किसी सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है. वे यहीं पर रहने को विवश हैं. जबकि कई लोगों का घर जमींदोज हो चुका है. मासस के झरिया अंचल सचिव मनीष यादव का कहना है कि वे वर्षो से मौत के मुहाने पर बैठकर जिला प्रशासन, BCCL और JRDA के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं. ताकि उन्हें भूधसान वाले क्षेत्र से निकाल कर किसी सुरक्षित स्थान पर जीने का अवसर दें. बीसीसीएल द्वारा इस क्षेत्र को पूरी तरह से अग्नि प्रभावित और भूधसान क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. इसके बाद भी लोग यहां रह रहे हैं. उन्हें यहां सुरक्षित स्थान पर विस्थापित नहीं किया गया है. ऐसे में किसी बड़े हादसे से इनकार भी नहीं किया जा सकता है. बीसीसीएल प्रबंधन ठेकेदार के इशारे पर चल रह रहा है. स्थानीय विनोद शर्मा ने बताया कि घर के सामने आग है. हर समय डर लगा रहता है न जाने कब जमींदोज हो जाएं.  गैस और धुआं से परेशान हैं. कई तरह की बीमारी भी हो रही है. पहले नियोजन के साथ लोगों का विस्थापन करें और हर युवा को रोजगार दिया जाए. ऐसा नही होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन का नेतृत्व जादू राम ने किया. मौके पर रविंद्र राय, जीवन राऊत, पप्पू मंडल, जोगी पांडे, जितेंद्र पांडे, विकास मंडल, कुलदीप शर्मा ,रंजीत राउत, बिट्टू मंडल, बबलू मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही