Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दलूडीह में अंडरपास के लिए ग्रामीणों का धरना

Advertisement
Advertisement
Rajganj : राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीण धरना पर बैठ गए और नारे भी लगाए. ज्ञात रहे कि दलूडीह में अंडरपास की मांग सड़क निर्माण शुरू होते ही होने लगी थी. एनएचएआई के अधिकारियों ने कई बार स्थल का निरीक्षण कर रास्ता देने का वादा भी किया था और कहा गया था कि जबतक रास्ता नहीं बनता है, उस स्थान पर काम बंद रहेगा.

काम बंद कर भागे मजदूर

मगर सोमबार 13 दिसंबर को अचानक दर्जनों की संख्या में अधिकारियों और पुलिस ने पहुंच कर काम चालू कर दिया, जिससे देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मंगलवार 14 दिसंबर को धरना पर बैठ गए. ग्रामीणों को देख कर काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए.

मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा

ग्रामीणों ने धनबाद डी सी के नाम दिए गए प्रतिवेदन में एन एच अधिकारी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए रास्ते की मांग की है. मांग पूरी होने तक ग्रामीणों ने धरना जारी रखने का एलान किया है. धरना पर सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, प्रमोद चौरसिया व रेखा देवी मौजूद थे. इसके अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण स्त्री -पुरुषों सहित सुशील चौरसिया, भगत राय, रिंकू शर्मा, टिंकू शर्मा, सूरज शर्मा, राजय मुंशी, राजकुमार मिस्त्री, अनंतलाल मुंशी, अष्टमी देवी, संध्या देवी, मधु देवी, हेमिया देवी, संजू देवी, पूनम देवी, सुगिया देवी, काम्बली देवी, जितनी देवी, सीमंती देवी, राखी देवी, मुनिता देवी, अनिता देवी, गंगा देवी, शकुन्तला देवी, भोली देवी, मोरी देवी, रुकनी देवी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/preparation-of-paddy-procurement-centers-completed-in-dhanbad/">धनबाद

में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की तैयारी पूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही