Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पेड़ काटने गई बीसीसीएल टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, बैरंग लौटना पड़ा

Putki : बीसीसीएल पीबी एरिया अंतर्गत पुटकी में नये आउटसोर्सिंग पैच के लिए 11 अप्रैल को पूरे लाव-लश्कर के साथ पेड़ काटने पहुंचे गोपालीचक कोलियरी प्रबंधन का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया. पर्यावरण बचाओ संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों महिला-पुरुष व युवाओं ने अधिकारियों पर गलत तरीके से पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया. कुछ ग्रामीण तो पेड़ से चिपक गए और रक्षा की गुहार करने लगे. भारी विरोध को देखते हुए टीम को बैरंग लौटना पड़ा. इधर, विरोध की सूचना मिलने पर धनबाद वन प्रमंडल के डीएफओ ने बीसीसीएल पीबी एरिया के जीएम अरुण कुमार व कोलियरी एजेंट एके वर्मा को धनबाद बुलाया. कोलियरी एजेंट ने कहा कि पेड़ काटने का काम फिलहाल रोक दिया गया है. जानकारी के अनुसार, पेड़ काटने के सूचना पर पुटकी 2 नंबर,13 नम्बर व झोपड़िया धौड़ा के बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर प्रबंधन का विरोध करने लगे. बीसीसीएल अधिकारियों का कहना था कि खनन स्थल के समीप कंपनी के तीन-चार आवास हैं. जबकि अन्य 90 घर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं. उनमें रहने वाले लोग चिंतित व घबराए हुए हैं. इधर, हंगामा के बीच शरारती तत्वों ने पास के जंगल मे आग लगा दी. लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ.

 1705 पेड़ कटेंगे, 329 ट्रांसप्लांट किए जाएंगे

[caption id="attachment_605392" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/police-tree-300x182.jpg"

alt="" width="300" height="182" /> स्थल पर तैनात सुरक्षा बल के जवान[/caption] बीसीसीएल ने पुटकी 13 नंबर में डीएवी अलकुसा के सामने 25 हेक्टेयर जमीन में आउटसोर्सिंग कंपनी एसटीजी एसोसिएट्स को ओपन कास्ट पैच के लिए काम सौंपा है. नये पैच से 3.15 लाख टन कोयला का उत्पादन होना है. इसके दायरे में आ रहे 1705 पेड़ काटे जाएंगे, वहीं  329 पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाना है. माइंस मैनेजर अभिराज ने बताया कि जितने पेड़ कटेंगे उससे 10 गुना ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे. पेड़ों की कीमत वन विभाग को सौंप दी जाएगी. सड़क व रेल लाइन के पास का 100-100 मीटर क्षेत्र सुरक्षित रहेगा. विरोध-प्रदर्शन में राजेश भगत, कैश आलम, योगेश भगत, किशन पासवान, बिगन सिंह, रिजवान अंसारी, नीतू सिंह, जानकी देवी, आशा सिंह, सुभाष सिंह, राजू पंडित आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-administration-stopped-bjp-workers-going-to-ranchi-near-telmacho-bridge/">धनबाद

: रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने तेलमच्चो पुल के पास रोका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही