Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सड़क पर बालू गिराने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मकान बनाने के लिए प्रमुख मार्गों पर गिट्टी-बालू गिराना इन दिनों आम बात हो गई है. परंतु जहां-तहां रोड पर बालू के ढेर के कारण राहगीरों की जान सांसत में पड़ गयी है और आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है. वाहन चालक गंतव्य तक पहुंचने की जगह अस्पताल पहुंच जाते हैं. 16 मार्च गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर (पिपराबेड़ा) में साई अपार्टमेंट के निर्माण कार्य के लिए बाहर रोड पर बालू गिरा देने का विरोध ग्रामीणों ने किया. दामोदरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हीरालाल हंसदा ने बताया कि साई अपार्टमेंट में गलत तरीके से रोड पर बालू-ईंट रखी जा रही है. परिणाम स्वरूप रोड से गुजरनेवाले आदिवासी मजदूर रात में दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. सड़क से बालू हटाने के लिए अपार्टमेंट के ठेकेदार को कई बार कहा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. ठेकेदार के रवैये से लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है. विरोध प्रदर्शन में वार्ड सदस्य बलराम कुमार पासी, सुनिता देवी, अशोक कुमार, पप्पू कुमार, भोला प्रसाद, शनिचर बेसरा,  मलीन्दर हांसदा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही