Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आउटसोर्सिंग कंपनी में तालाबंदी का ग्रामीणों ने किया विरोध

Katras : थाना क्षेत्र के छाताबाद केलुडीह में आउटसोर्सिंग कंपनी एसटीजी में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन व आठ सूत्री मांगों को लेकर झामुमो ने बंदी की घोषणा की है. परंतु ग्रामीणों ने इसका विरोध किया है. ऐसे में दोनों पक्षों के बीच टकराव की आशंका है. झामुमो के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी एवं वरीय नेता रतिलाल टुडू की अगुवाई में भटमुरना काली मंदिर के समीप बैठक में बुधवार सात जून को बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया है. बैठक में झामुमो के करीम अंसारी, अताउर रहमान, मनोरंजन भट्ट, रौनक अंसारी आदि मौजूद थे. दूसरी ओर कंपनी के समीप ग्रामीणों ने प्रेस वार्ता कर तालाबंदी किये जाने की घोषणा का कड़ा विरोध जताया. [caption id="attachment_660151" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/virodh-kat-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> झामुमो के आह्वान का विरोध करते ग्रामीण[/caption] ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. इसमें सरकार के नियमानुसार स्थानीय लोग काम कर रहे हैं. बाहरी तत्वों की बंदी का आह्वान मजदूर व रोजगार हित के खिलाफ होगा. इसे मजदूर कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. ग्रामीणों के अनुसार वे बंदी नहीं बल्कि पॉकिट मनी की जुगाड़ में हैं. मजदूरों ने कहा कि कंपनी में किसी की भी बहाली पैसा लेकर नहीं की गयी है. प्रेस वार्ता में रियाज कुरैशी, राजकुमार भुइयां, दिलीप दसोंधी, मिराज अंसारी, फयाज अहमद, आनंद यादव, मो जियाउल हक आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही