Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पुटकी में एसएनआर आउटसोर्सिंग के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

Putki :पुटकी थाना क्षेत्र के एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी के ऑफिस के निकट गोपालीचक नंबर दो बस्ती में सोमवार को 11 बजे कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने धरना दिया. अध्यक्षता रवि यादव ने की व मंच संचालक डब्ल्यू पासवान ने किया. धरना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जलेश्वर महतो ने मांग की कि निजी कंपनियों में 75% स्थानीय को रोजगार को देने की नीति लागू की जाए तथा डस्ट से बचाव के लिए नियमित पानी का छिड़काव किया जाए. आगे कहा कि यदि अविलंब ग्रामीणों की समस्याओं को नहीं सुलझाया गया तो अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेंगे. धरना में असलम मंसूरी, राजकुमार महतो, शाहरुख खान , रवि यादव, डब्लू पासवान, दीपक शर्मा, अमरदीप पासवान, भरत पासवान, शिवनाथ पासवान, रिजवान खान, मनोज पासवान, अजीत पासवान, गणेश स्वर्णकार व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही