Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एमपीएल गेट पर ग्रामीणों का धरना नौवें दिन भी जारी

Nirsa : पांड्रा पश्चिमी पंचायत के मुखिया चाइना धीवर व पूर्व मुखिया रोबिन धीवर के नेतृत्व में 9 सूत्री मांगों को लेकर एमपीएल मेन गेट के समक्ष ग्रामीणों का धरना 4 अप्रैल को नौवें दिन भी जारी रहा. वहीं,  एमपीएल के सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश यादव ने पूर्व मुखिया रोबिन धीवर के खिलाफ एमपीएल ओपी में सनहा दर्ज कराया है. पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि धरना दुर्भावना से प्रेरित है. रोबिन धीवर निजी स्वार्थ में ग्रामीणों को बरगला कर धरना पर बैठे हुए हैं. इससे प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों में भय का माहौल है. धरना देनेवालों में श्रीकांत रवानी, अकुल धीवर, तपन मालाकार, सुजाता रवानी, रेखा रवानी, आलोचना बाउरी, बुला मालाकार, टुसू राय, लता बाउरी, गंगा बाउरी, मिलन कर्मकार, जया बाउरी, संदीप रवानी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही