धनबाद: पानी सहित दस सूत्री मांगों के लिए मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिया धरना
Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा उत्तर पंचायत में भीषण गर्मी के साथ पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. समस्या को देखते हुए पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह धरना पर बैठ गए. उन्होंने राजा कोलियरी प्रबंधन के सुस्त रवैये पर नाराजगी जताई है. बुधवार 10 मई सुबह से मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीण आंदोलन पर उतर आये. उन्होंने पानी की समस्या सहित दस सूत्री मांगों को लेकर राजा कोलियरी के ओसीपी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. उनके समर्थन में निरसा मध्य पंचायत के मुखिया व अन्य लोग भी धरना पर बैठ गए व कोलियरी प्रबंधन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की. मुखिया दिनेश सिंह ने बताया कि विगत 40 वर्षो से यहां के लोग खदान के पानी का उपयोग करते आ रहे हैं. लेकिन हैवी बलास्टिंग के कारण खदानों का पानी सूख गया है. क्षेत्र में पानी संकट दूर करने, पाइपलाइन बिछाने व अन्य मांगों को लेकर प्रबंधन को पत्र दिया था. परंतु कोई पहल नही की गई. अगर प्रबंधन ने मांगें पूरी नहीं की तो निरसा की सभी पंचायतों के मुखिया के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे. इधर कोलियरी प्रबंधन वार्ता के लिए धरना स्थल पहुंचा व आंदोलनकारियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सभी मांगें नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment