Putki : पीबी एरिया के गोपालीचक नंबर दो बस्ती के लोगों ने एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी एवं बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ गुरुवार 8 जून को आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीणों ने उनके घर की बगल से रास्ता निकालने का विरोध किया है. विरोध में पुरुषों के साथ महिलाएं भी झाड़ू लेकर शामिल हुई. ग्रामीणों का कहना है कि आउटसोर्स कंपनी व बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने को वे तैयार हैं. ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है. [wpse_comments_template]
धनबाद: घर की बगल से रास्ता निकालने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Last Updated: Jun 08, 2023 12:00 AM (IST)