Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बरवाअड्डा थाना में ग्रामीणों ने लगाए नारे- हत्यारों को पकड़ो परिजनों को नहीं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कुर्मीडीह के लोगों ने गुरुवार 13 अप्रैल बरवाअड्डा थाना का घेराव कर जमीन कारोबारी राजकुमार साव के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की. घेराव में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी. एक दिन पहले 12 अप्रैल बुधवार को निरंकारी चौक के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने कांट्रेक्टर राजकुमार साव की गोली मार कर हत्या कर दी.

  मृतक के चचेरे भाई को पकड़ने से बढ़ी नाराजगी

पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मुकेश महतो को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने बरवाअड्डा थाना के समक्ष जम कर हंगामा किया. थाना के गेट सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. आंदोलनकारियों का कहना था कि पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने की बजाय परिजनों को तंग कर रही है. प्रदर्शन व घेराव में शामिल लोगों ने मुख्य सड़क पर टायर जला कर जाम कर दी, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया. हालांकि स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत किया.

  पुलिस की मंशा पर उठाया सवाल

परिजनों का आरोप है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है,  जबकि रिश्तेदारों व सगे संबंधियों को पकड़कर परेशान करने में लगी हुई है. पुलिस की मंशा इस हत्याकांड को कुछ और ही रंग देने की है. लोगों ने. कहा कि जिस शख्स को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है, वह बिल्कुल निर्दोष है. उसे जल्द छोड़ा जाए तथा अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए. प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण राहुल कुमार गुप्ता का कहना है की रात से ही मृतक के भाई मुकेश साव को पुलिस ने बैठा रखा है. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करे व पीड़ितों को न्याय दिलाए.

  हर पहलू से हो रही हत्याकांड की जांच: थाना प्रभारी

बरवाअड्डा थाना प्रभारी बिक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस इस हत्याकांड की हर पहलू से जांच कर रही है. पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने में बुलाया गया है. परिजन जांच में सहयोग करें, इसके लिए उनसे भी पूछताछ की जा रही है. हत्या के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वासेपुर, धनबाद, झरिया समेत कई अन्य क्षेत्रों में छापेमारी की गई है. पूछताछ के लिए भी कई लोगों को उठाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही