Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, मीटिंग में व्यस्त रहे अधिकारी

Dhanbad : गर्मी शुरू होने के साथ ही धनबाद (Dhanbad) जिले में पावर कट और लोड बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत लेकर गोविंदपुर के कंचनपुर गांव के दर्जनों लोग 16 मार्च को धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग स्थित बिजली ऑफिस पहुंचे. उस समय बिजली विभाग के सभी अधिकारी जीएम हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हो रही धनबाद डिवीजन की राजस्व बैठक में व्यस्त रहे. इसकी वजह से ग्रामीणों की जीएम या किसी वरीय अधिकारी से बिजली विभाग के लगभग सभी अधिकारी जीएम हरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में धनबाद डिवीजन की राजस्व बैठक में व्यस्त रहे. जिसकी वजह से ग्रामीणों की मुलाकात जीएम या जेबीवीएनएल के किसी वरीय अधिकारी से नहीं हो पाई. काफी देर इंतजार के बाद सभी लौट गए. ग्रामीण चंडी प्रसाद मंडल ने बताया कि 13 दिनों से गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बरवाअड्डा के उदयपुर पंचायत भवन में पिछले दिनों लगे ऊर्जा मेले में कनीय विद्युत अभियंता से की थी. लेकिन अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया. बताया कि गांव में बिजली लोड अधिक होने के कारण 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल जा रहा है. उन्होंने 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-baghmara-bike-borne-high-handed-people-snatched-the-chain-from-the-womans-neck/">धनबाद

: बाघमारा में बाइक सवार उच्चकों ने महिला के गले से छीनी चेन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही