Search

 
 
 

धनबाद : राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण- लखी सोरेन

 
Nirsa : झामुमो के धनबाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने गुरुवार 29 जून को निरसा के वीरसिंहपुर गांव का दौरा किया. उन्होंने ग्रामीणों से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. इस दौरान लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए और समाधान का आश्वासन भी दिया. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि वीरसिंहपुर में ज्यादातर अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं. डांगापाड़ा टोले में पेयजल की घोर किल्लत है. आवास भी जर्जर हैं. सोरेन ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संबंध में पीएचईडी के अधिकारियों से बात कर चापाकल लगवा दिया जाएगा. पुराने चापाकल की मरम्मत भी कराई जाएगी. जिन गरीबों के आवास जर्जर हैं, बीडीओ से बात कर उन्हें पीएम आवास मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर मंगल चंद्र बाउरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-do-not-worry-if-you-do-not-become-a-doctor-engineer-there-are-plenty-of-opportunities-mandal/">धनबाद

: डॉक्टर-इंजीनियर नहीं बने तो चिंता न करें, अवसरों की है भरमार- मंडल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही