Search

 
 
 

धनबाद : ग्रामीणों ने तोपचांची झील गेट के समीप दिया धरना, 3 घंटे आवाजाही ठप

 
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड की दुमदुमी पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तोपचांची झील गेट के समीप धरना-प्रदर्शन किया. करीब तीन घंटे तक आवाजाही ठप रखी. ग्रामीण झील के पानी से बर्बाद फसल का मुआवजा, गांव में मुफ्त बिजली, पानी, सड़क, झील में मछली पालन व गांव के विस्थापितों को अनुबंध पर नौकरी देने की मांग कर रहे थे. धरना-प्रदर्शन के दौरान माडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. ग्रामीण सुबह करीब 10 बजे झील गेट के समीप धरने पर बैठ गए. दोपहर करीब एक बजे माडा के कार्यपालक अभियंता मयंक कुमार भगत धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. मांगों की पूर्ति के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. कार्यपालक अभियंता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया. झील गेट पर धरना धरना की वजह से करीब 3 घंटों तक झील में पर्यटकों की आवाजाही बंद रही. झील घूमने पहुंचे पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. कुछ पर्यटक झील के प्रवेश द्वार से ही लौट गए. तीन घंटे तक पर्यटकों की आवाजाही बंद रहने के कारण माडा को  हजारों रुपए का नुकसान हुआ. ग्रामीण मनोज महतो ने कहा कि झील का पानी खेतों में गिरने से फसल बर्बाद हो गई है. लेकिन माडा ने मुआवजा का भुगतान नहीं किया है. फिल्टर प्लांट से निकलने वाला गंदा पानी जोरिया में लगातार बहाया जा रहा है. झील के पानी से सबसे ज्यादा नुकसान भंवरदहा गांव के ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है लेकिन आज तक ग्रामीणों को झील से कोई लाभ नहीं मिल पाया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 25 दिसंबर तक ग्रामीणों की मांगों की पूर्ति नहीं हुई, तो दुबारा आंदोलन किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में शंकर राय, शिबू महतो, नंदलाल महतो, विकास महतो, दीपक राय, फुचू महतो, प्रदीप महतो, उर्मिला देवी, अनीता देवी, अंजू देवी, पार्वती देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : रामगढ़:">https://lagatar.in/police-detained-the-accused-of-molesting-a-student/">रामगढ़:

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही