Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा में ग्रामीणों ने लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण कार्य रोका

Advertisement
Advertisement

समस्या का समाधान होने तक काम बंद रहेगा : अपर्णा सेनगुप्ता

Nirsa : निरसा क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज मुख्य सड़क के पास लगभग 35 एकड़ में लॉजिस्टिक पार्क निर्माण कार्य ग्रामीणों कई बार बाधित किया. कई बार वार्ता भी हुई. मंगलवार 25 जुलाई को भी निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता कार्यस्थल पर पहुंची व निर्माण कंपनी के परिसर में सीओ नितिन कुमार की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. ग्रामीणों ने सड़क की मांग रखी. सुलझाने का प्रयास किया गया. सीओ नितिन कुमार ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ग्रामीणों का मार्ग अवरुद्ध नहीं किया जाएगा. उन्हें सड़क दी जाएगी. बहुत जल्द मामले का निपटारा कर लिया जाएगा. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि कई दिनों से सड़क को लेकर विवाद चल रहा था. आज निर्माण कंपनी की तरफ से आश्वासन मिला है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा. विधायक ने कहा कि जिस जगह लॉजिस्टिक पार्क बन रहा है, वह बर्षो से फुटबॉल का मैदान था. मैदान की जगह लॉजिस्टिक पार्क बनना न्याय संगत नहीं है. श्रीमती सेन गुप्ता ने मैदान की बगल में लॉजिस्टिक पार्क बनाने की वकालत करते हुए कहा कि जब तक ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक काम बंद रहेगा. इधर सीओ ने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर डीसी से बात की जाएगी. डीसी के निर्देशानुसार ही आगे काम किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही