Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिजली-पानी की मांग पर ग्रामीणों ने दहीबाड़ी कोलियरी में उत्पादन ठप किया

Maithon : बीसीसीएल सीवी एरिया-12 की दहीबाड़ी परियोजना के आसपास के ग्रामीणों व विस्थापितों ने बिजली-पानी की मांग को लेकर 13 अप्रैल को कोलियरी में उत्पादन ठप करा दिया. जमकर दर्शन भी किया. प्रदर्शन में पलसिया, जामदेही, कुम्हार टोला, गोराई टोला आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे. प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों को  समझाने का प्रयास किया. जल्द ही मांग पूरी करने का अश्वासन भी दिया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. कहा कि बिजली-पानी की मांग वर्षों से पुरानी है. बीसीसीएल प्रबंधन इसे टालते आ रहा है. अब आश्वासन नहीं रिजल्ट चाहिए. समझाने आए बीसीसीएल अधिकारी के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई. ग्रामीणों का कहना था कि हमारी जमीन पर परियोजना चल रही है. लेकिन गांव में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. बिजली भी नहीं मिल रही है. घरों में लगे बिजली के उपकरण बेकार पड़े हैं. कई बार समस्या से अवगत कराया गया और हर बार प्रबंधन आश्वासन देकर चुप बैठ गया. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, उत्पादन ठप रहेगा. मौके पर बलराम गोराई, बिसू गोराई, विकास भंडारी, गणेश गोराई, प्रेमनंदा गोराई, विभिषण गोराई, मोहित भंडारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-must-get-mr-vaccine-it-has-no-side-effects/">धनबाद

: बच्चों को एमआर टीका जरूर लगवाएं, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही