Search

 
 
 

धनबाद : ओबी डंप करने के विरोध में ग्रामीणों ने आउटसोर्स कंपनी का काम ठप किया

 
Dhanbad : झरिया क्षेत्र के भेड़ाकांटा बंगालीकोठी के ग्रामीणों ने ओबी डंप करने के विरोध में 23 सितंबर को एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और काम ठप करा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि वे लोग कंपनी के काम से पहले से ही परेशान हैं. हर दिन धूल के बीच जीवन गुजार रहे हैं. अब ओबी डंप कर कंपनी गांव का रास्ता बंद करना चाहती है. गांव में जलापूर्ति पहले से बंद है. पानी के लिए दूर-दराज के इलाके में जाना पड़ता है. जब तक  समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने देंगे. घंटों चले प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से बात की. गांव का रास्ता नहीं बंद करने और हर दिन टैंकर से गांव में पानी पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-mla-sanjeev-singh-who-was-in-jail-reached-the-dental-clinic-there-was-a-problem-of-toothache/">धनबाद

: जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह पहुंचे डेंटल क्लिनिक, दांत दर्द की थी परेशानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही