Search

 
 
 

धनबाद : आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय को नौकरी की मांग पर ग्रामीणों ने कामकाज ठप किया

 
Katras : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के शताब्दी परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी हिल टॉप के खिलाफ ग्रामीणों ने 10 अप्रैल को जोरदार प्रदर्शन किया. कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग को लेकर को कामकाज ठप करा दिया. प्रदर्शन का नेतृत्व माथाबांध के कन्हाई चौहान कर रहे थे. विरोध-प्रदर्शन के कारण कंपनी की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां कार्यस्थल पर ख़डी रहीं. ग्रामीणों की वहां पहले से वर्चस्व जमाए यादव गुट के लोगों के साथ काफ़ी नोकझोंक भी हुई. बरोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की पहल पर 18 अप्रैल को बरोरा थाना परिसर में मांगों पर विचार के लिए ग्रामीणों के साथ कंपनी के अधिकारियों की वार्ता होगी. कंपनी के इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन फिलहाल समाप्त कर दिया है. प्रदर्शन में शंकर बेलदार, दीपक चौहान, बंटी अंसारी, मनोज भुईया, लीलू गोप, सुबोध गोप, रामनाथ रजक, चंद्रशेखर महथा, लखित यादव, शम्भू महतो, शंकर साव, सुभाष महतो, बिनोद साव, कमल महतो, सोनी चौहान, छोटू अंसारी, पिंकू पाल आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-parasnath-mountain-has-to-be-freed-from-jains-kumar-baske/">धनबाद

: पारसनाथ पहाड़ को जैनियों से मुक्त कराना होगा- कुमार बास्के [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही