Search

 
 
 

धनबाद: गोपालीचक में ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन को पेड़ काटने से रोका

 

धरना पर बैठ गए, तू तू मैं मैं के बाद प्रशासन ने स्थगित की कटाई

Putki : गोपालीचक कोलियरी प्रबंधन ने नए पैच-2 में कोयला खनन को लेकर गुरुवार को पुटकी 13 एवं 17 नंबर के जंगल में पेड़ों की कटाई शुरू की. पेड़ काटने  की सूचना मिलते ही पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति एवं ग्रामीण विरोध करने लगे. काफी संख्या में ग्रामीण भी जंगल पहुंच गए औरर बीसीसीएल अधिकारियों व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस बीच जिला प्रशासन कर्मियों व ग्रामीणों के बीच तू तू मैं मै होने लगी. पेड़ कटाई बीसीसीएल प्रबंधन औरर जिला प्रशासन की देखरेख में चल रही थी.  भारी संख्या में तैनात पुलिस ने ग्रामीणों को पेड़ कटाई स्थल जाने से रोक दिया पेड़ कटाई की सूचना पर मीडिया कर्मी भी समाचार संकलन के लिए पहुंचे. मगर उन्हें भी सीआईएसएफ व जिला प्रशासन की टीम ने रोक दिया. नाराज मीडियाकर्मी धरना पर बैठ गए. घंटों बाद पुटकी थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने पत्रकारों से उठने का आग्रह किया. पत्रकारों ने पुटकी थाना प्रभारी और सुभ्रा रानी से समाचार संकलन करने से रोकने का कारण पूछा. मगर दोनों अधिकारी सवाल से बचते नजर आए. पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े रैयतों व ग्रामीणों ने कहा कि 1705 पेड़ काटने की अनुमति मिली है. मगर बीसीसीएल प्रबंधन अवैध तरीके से हजारों पेड़ काटना चाह रहा है, जिसका हम विरोध करते हैं.  इसके बाद ग्रामीणों ने पुटकी के अंचलाधिकारी से वार्ता की. अंचलाधिकारी ने रैयतों से जमीन के कागजात लेकर मंगलवार को आने को कहा. फिलहाल ग्रामीणों के विरोध के बाद पेड़ कटाई का काम स्थगित कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही