Search

 
 
 

धनबाद: अनियमितता के आरोप पर ग्रामीणों ने भवन निर्माण कराया बंद

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) कलियासोल प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समीप ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ की राशि से बन रहे भवन में अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है. सोमवार को पंचायत समिति सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह भवन सीओ, बीडीओ एवं कर्मचारियों के रहने के लिए बनाया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं होगा, किसी भी कीमत पर काम होने नहीं दिया जाएगा. ग्रामीणों की सूचना पर पूर्व विधायक अरुप चटर्जी भी कार्य स्थल पर पहुंचे और आंदोलन में शामिल हो गए.

  अधिकारियों के सामने हो रहा है भ्रष्टाचार : अरुप

पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में भवन निर्माण घटिया क्वालिटी की सामग्री से हो रहा है. निर्माण में ईंट, बालू और छड़ घटिया क्वालिटी का लगाया जा रहा है. विभाग की ओर से जांच पड़ताल भी नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि ताज्जुब इस बात का है कि प्रखंड अधिकारियों के सामने ही भष्ट्राचार का खेल हो रहा है और सभी खामोश बैठे हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है. जब तक इंजीनियर और संवेदक नहीं आएंगे, काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा. आंदोलन में मुखिया रमेश गोप, पंचायत समिति सदस्य नमिता महतो, षष्ठी सिंह, मंजू सोरेन, मानिक राय, मनोज मरांडी, लक्ष्मीनारायण सोरेन, कार्तिक मंडल, सुरेश दास, पूर्मिमा मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-effect-of-gst-on-food-items-inflation-is-showing/">धनबाद:

खाद्य पदार्थों पर जीएसटी का असर, महंगाई दिखा रही है तेवर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही