Search

 
 
 

धनबाद : नौकरी व पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोका आउटसोर्सिंग का काम

 
Katras : बीसीसीएल एरिया चार की कांटा पहाड़ी में संचालित अम्बे आउटसोर्सिंग का विस्तारीकरण कार्य गुरुवार को बुट्टू बाबू बंगला कुम्हार टोला के ग्रामीणों ने रोक दिया. नौकरी और पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. ग्रामीणों ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी लगातार मिट्टी की कटाई कर रही है. ब्लास्टिंग से उनका रहना मुश्किल हो गया है. ग्रामीण इसी मिट्टी के बर्तन बेचकर घर-परिवार चलाते हैं. लेकिन, कंपनी बिना नियोजन व पुनर्वास किए जबरन बेघर करने में लगी हुई है. इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खबर पाकर बीसीसीएल के महाप्रबंधक एमएस दुत मौके पर पहुंचे. रामकनाली ओपी पुलिस ने भी ग्रामीणों को समझाया. जीएम ने ग्रामीणों से बातचीत की और तत्काल मिट्टी कटाई रोकने का आदेश दिया. ग्रामीणों से जल्द ही वार्ता करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. प्रदर्शन में रीता देवी, अनीता देवी, गुड़िया देवी, मोनी देवी, गीता देवी, तिलकी देवी, मोहनी देवी, राजू पंडित, नंदू कुम्हार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mumbai-police-arrested-three-in-illegal-withdrawal-of-rs-11-lakh/">धनबाद

: 11 लाख की अवैध निकासी मामले में मुंबई पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही