Search

 
 
 

धनबाद : ग्रामीणों ने बीसीसीएल दहीबाड़ी परियोजना का उत्पादन ठप कराया

 
Nirsa : बीसीसीएल एरिया 12 की दहीबाड़ी परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी सड़क बर्बाद हो गई है. इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर गुरुवार को परियोजना में उत्पादन ठप करा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के लोग एनएच, रेलवे स्टेशन, श्मशान घाट, बच्चों का स्कूल, हॉस्पिटल आदि जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग किया जाता था, जिसे प्रबंधन ने नष्ट कर दिया है. इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें मजबूरन अग्नि प्रभावित सड़कों से आना-जाना पड़ रहा है, जिससे हादसा हो सकता है. वहीं, परियोजना पदाधिकारी का कहना है कि अग्नि प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए उपायुक्त के आदेश पर सड़क को बंद किया गया है. सीपैच के किनारे से ग्रामीणों के आवागमन के लिए सड़क बनाने योजना है. शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-union-will-always-be-vocal-about-the-rights-of-workers-ranvijay/">

धनबाद : मजदूरों के हक को लेकर हमेशा मुखर रहेगा संघ- रणविजय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही