Search

 
 
 

धनबाद : विस्थापन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोलियरी कार्यालय का किया घेराव

 
Katras : विस्थापन व मुआवजा की मांग को लेकर आगरडीह के ग्रामीणों ने मंगलवार को बीसीसीएल एरिया तीन की गोविन्दपुर ब्लॉक चार कोलियरी कार्यालय का घेराव किया. लोगों ने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बाताया कि आगरडीह बस्ती में जमीन के नीचे से लंबे समय तक अवैध खनन किया गया, जिसके कारण एक माह पहले भू-धंसान की घटना घटी थी. इसमें कई आवास जमीनदोंज हो गए थे, जिससे लोग बेघर हो गए हैं. घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने व मुआवजा देने का आश्वासन दिया था. लेकिन अब तक प्रबंधन ने अपने वादे को पूरा नहीं किया है. ग्रामीण एक माह से इधर-उधर रहने को मजबूर हैं. घंटों हो हंगामा के बाद कंपनी अधिकारियों ने लोगों को शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. कहा कि ग्रामीणों को बसाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है. इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया. यह भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/today-again-there-is-a-need-to-protest-against-dictatorial-government-kalpana/">आज

फिर से तानशाही सरकार के खिलाफ हूल-उलगुलान की जरूरत : कल्पना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही