Maithan : मैथन (Maithan) कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में एक बदमाश युवक (30) ने नाबालिग लड़की (13) के साथ पहले छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. घटना 17 अप्रैल सोमवार की रात नौ बजे की बताई जाती है. नाबालिग लड़की के चिल्लाने पर गांव के लोग जुटे और बदमाश युवक को पकड़कर उसकी जम कर पिटाई की. पिटाई के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी देकर उसे गांव से बाहर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत्त बदमाश युवक नाबालिग के घर के पास से गुजरा. लड़की घर के पास बैठी हुई थी. युवक नाबालिग लड़की के पास पहुंचा और उससे छेड़खानी शुरू कर दी. विरोध किया तो मोबाइल फेंककर चोरी का आरोप लगाते हुए नाबालिग को बुरी तरह पीटने लगा. लड़की ने बताया कि वह युवक दो माह से परेशान कर रहा है. प्रेम करने की बात कह कर छेड़ता रहता था. विरोध करने पर मारपीट करने की बात कहता था. पिटाई से नाबालिग के मुंह से खून टपक रहा था और वह रोये जा रही थी. नाबालिग की ऐसी हालत देख ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बदमाश युवक की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर कुमारधुबी पुलिस पहुंची व नाबालिग से पूछताछ कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया. बता दें कि बदमाश युवक रेलवे का लोहा चोरी सहित कई अपराधिक मामले में धनबाद जेल जा चुका है. वह खुद को बड़ा गुंडा बताते हुए गांव के लोगों को धमकाता रहता था. [wpse_comments_template]
धनबाद: नाबालिग से छेड़खानी व मारपीट कर रहे युवक को ग्रामीणों ने जम कर पीटा
Last Updated: Apr 18, 2023 12:00 AM (IST)