Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टुंडी में मारपीट मामले में पहुंची पुलिस को बंधक बनाया, पंचायती में सुलझा विवाद

Tindi : धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी मनियाडीह थाना क्षेत्र के डंडाटांड़ गांव में दो भाइयों के आपसी विवाद के बाद गांव दो गुटों में बंट गया. कहासुनी के बीच हुई जमकर हाथापाई के बाद विवाद और बढ़ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. इसकी जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची. प्रशासनिक अधिकारियों की पहल के बाद गांव में पंचायती कर मामले का निबटारा किया गया. बताया गया गांव के फिल्टर मुर्मू व पूरन मुर्मू भाई हैं. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. फिल्टर मुर्मू के साथ पूर्व मुखिया चंपा देवी के पति शिवशंकर सोरेन सहित 14 आदिवासी परिवार व पूरण मुर्मू के पक्ष में पूरे गांव वाले हैं. कहते हैं कि विवाद के कारण दोनों पक्षों में बातचीत खान-पान बंद था. गुरुवार को डंडाटांड गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था. बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग व मेहमान डंडाटांड़ पहुंचे थे. एक मेहमान द्वारा टार्च जलाने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गये. बात कहासुनी व गाली-गलौज लेकर मारपीट तक पहुंच गई. शुक्रवार की सुबह फिल्टर मुर्मू व पूर्व मुखिया के पति ने मनियाडीह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की. इस बाबत जब मनियाडीह पुलिस पहुंची तो लिखित शिकायत में कई निर्दोष लोगों के नाम सुनकर गांव वाले भड़क गए और पुलिस को ही बंधक बना लिया. गांव में तनाव बढ़ गया. मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. तब टुंडी बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया, सीओ जीतेन्द्र प्रसाद, धनबाद मुख्यलय वन के डीएसपी शंकर कामती, टुंडी थानेदार उमाशंकर, मनियाडीह थानेदार शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर गांव में महापंचायत कराई. स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनी गई. रायशुमारी के बाद दोषी लोगों द्वारा भरी पंचायत में माफी मांगने के बाद विवाद का निपटारा हो गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ticket-broker-beats-up-woman-and-her-nephew-at-kumardhubi-station-ii-including-2-news/">धनबाद

: कुमारधुबी स्टेशन पर टिकट दलाल ने महिला व उसके भतीजे को पीटा II समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही