Search

 
 
 

धनबाद : नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने किया रोड जाम

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) मधुबन थाना क्षेत्र के सीनिडीह मोड़ में नेशनल हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं से परेशान लोगों ने 21 अगस्त रविवार को रोड रोड जाम कर दिया. बता दें कि बीती रात वाहन की चपेट में आ कर 5 गायों की मौत हो गई. इसके अलावा विगत दो दिन के अंदर 2 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. हाई वे पर बढ़ती दुर्घटनाओं से लोगों में काफी गुस्सा है. नेशनल हाईवे के अधिकारियों से बातचीत के बाद कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण लोगों ने रोड जाम कर दिया. लोगों का कहना है कि आये दिन यहां हादसे होते रहते हैं. बीते दिनों एक ATM गार्ड की भी मौत हो चुकी है.  जिला प्रशासन भी ध्यान नही दे रहा है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि रोड पर लाइट भी नहीं जल रही है. हाई मास्ट लाइट, ब्रेकर आदि की व्यवस्था जब तक नहीं हो जाती, रोड जाम रहेगा. जाम करनेवालों ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों और पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-customer-upset-due-to-repeated-increase-in-the-price-of-amul-milk/">धनबाद:

अमूल दूध के दाम में बार बार बढ़ोतरी से ग्राहक परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही