Search

धनबाद : पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का ईसीएल मुगमा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

Nirsa : निरसा (Nirsa) के मुगमा इलाके में पेयजल संकट के विरोध में ग्रामीणों ने 29 मई को ईसीएल मुगमा एरिया कार्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन किया. हाथों में तीर-धनुष व पानी के बर्तन लेकर पहुंचवे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र के गोपालपुरा व बड़ाडंगाल में पानी की घोर किल्लत है. लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. लेकिन ईसीएल प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया. झामुामे नेताओं ने ईसीएल प्रबंधन पर आदिवासियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. आंदोलन को समर्थन देते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन, केंद्रीय कार्यकरणी के सदस्य अशोक मंडल व जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन ने समस्या जल्द दूर नहीं की, तो झामुमो ईसीएल का चक्का जाम करेगा. इस बीच ईसीएल के अधिकारी एपीएम कौशिक ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में  फिलहाल टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा. इसके बाद एरिया के जीएम को पूरे मामले की जानकारी देकर समस्या का समाधान किया जाएगा. इस आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-8-laborers-died-due-to-overhead-wire-near-nichitpur-rail-gate/">धनबाद

: निचितपुर रेल फाटक के पास ओवरहेड तार की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp