Search

 
 
 

धनबाद : पत्थर खदान के विरुद्ध ग्रामीण हुए एकजुट

 
ब्लास्ट से घरों को बताया खतरा, प्रदूषण को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के नेरो पंचायत अंतर्गत खुरडीह में संचालित पत्थर खदान को बंद कराने को लेकर बुधवार 19 जुलाई को ग्रामीणों ने एक बैठक किया. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पत्थर खदान के संचालित होने से लगभग 300 घरों को सीधे तौर पर भारी नुकसान होगा. क्षेत्र में पानी की किल्लत होगी, प्रदूषण बढ़ेगा. पत्थर खदान में होने वाले ब्लास्ट से घरों को काफी नुकसान होगा. बैठक में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि खदान से सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित होंगे. इसलिए किसी भी स्थिति में खदान को बंद करना होगा. जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. अगर प्रशासन हमारी मांगों को नहीं सुनता है तो धनबाद के रणधीर वर्मा चौक को जाम किया जाएगा.  मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भृघुनाथ महतो, हुबलाल राय, शीला देवी, शांति देवी, अनिल रजवार, दिलीप महतो, सुदर्शन मोहली, नारायण मोहली, अनिल रजवार, तूफान साव, वीरेश्वर राय, राजेंद्र राय सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-secretary-and-treasurer-of-sindri-chamber-of-commerce-resigns/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही