Search

 
 
 

धनबाद: ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास व नियोजन देना होगा : रतिलाल टुडू

 

सालानपुर कोलियरी 5 नंबर के विस्थापितों की बैठक में कंपनी को दी चेतावनी

Katras : सालानपुर कोलियरी के 5 नंबर में विस्थापित ग्रामीणों की बैठक 24 जुलाई सोमवार को हुई. बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता रतिलाल टूडू मौजूद थे. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि सलानपुर में आर के माइनिंग एंड ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा खनन कार्य से विस्थापन एवं रोजगार आदि की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है. रतिलाल टुडू ने कहा कि जब तक कंपनी मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास नहीं करती, स्थानीय  बेरोजगारों को 75 प्रतिशत नियोजन उपलब्ध नहीं कराती, कंपनी को काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया व कहा कि विस्थापितों व ग्रामीणों की छाती को रौंदकर कोयला उत्पादन करने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ऐसे लोगों साथ खडा है. बैठक में बिरेन बाउरी, गोबिंद बाउरी, सपन बाउरी, रिंकू शेख, पर्तवती देवी, शकुंतला देवी, मिनवा देवी, अंजना देवी, चिंतामणि देवी, फुलवा काकी, दुर्गा देवी, शर्मिला देवी, उमी देवी, जानकी देवी, कलावतिया देवी, सामरी देवी, मो सगीर, संजय रजवार, नसीम अंसारी, सहजाद अंसारी, जाहिद कुरैसी, पारस ठाकुर, सोनू कुमार, कृष्णा चौहान, सुखदेव, छोटू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही