Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीएवी सिंदरी को खेल मैदान पर कब्जा नहीं करने देंगे ग्रामीण

Sindri : सिंदरी के अकानाघुटू में खेल मैदान से सरना झंडा हटाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. अकानाघुटू बस्ती के ग्रामीणों ने 26 फरवरी को स्थानीय निवासी नुनूलाल टुडू की अध्यक्षता में बैठक कर डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी प्रबंधन पर खेल मैदान पर कब्जा करने की साजिश का आरोप लगाया. कहा कि प्राचार्य आशुतोष कुमार मैदान को घेरने की मंशा से आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहर को नष्ट करना चाह रहे हैं. ग्रामीण मैदान पर कब्जा नहीं होने देंगे. नुनूलाल टुडू ने कहा कि एफसीआई प्रबंधन ने खेल मैदान को डीएवी सिंदरी जूनियर विंग के लिए दी है. प्राचार्य आशुतोष कुमार स्थानीय लोगों पर मैदान को लेकर गलत आरोप लगा रहे हैं. सच्चाई यह है कि अकानाघुटू के 200 आदिवासी परिवार उक्त मैदान में ही पूजापाठ करते आ रहे हैं. इसमें स्कूल के बच्चों को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाता है. बैठक में नुनूलाल टुडू के अलावा लोगन हेम्ब्रम सहित आदिवासी समुदाय के कई स्थानीय लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-station-road-shopkeepers-appeal-to-dc-stop-railways-from-destroying-them/">धनबाद

: स्टेशन रोड के दुकानदारों की डीसी से गुहार, रेलवे को उन्हें उजाड़ने से रोकें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही