Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रदूषण सहित विभिन्न समस्याओ को लेकर 12 अक्टूबर को सुशी परियोजना पर प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण

Advertisement
Advertisement
बागडिगी बस्ती के ग्रामीणों नें की बैठक, महाप्रबंधक पर लगाया स्थानीय लोगों की अनदेखी का आरोप
Jorapokhar : बीसीसीएल लोदना एरिया अंतर्गत बागडिगी बस्ती के निकट आउटसोर्सिंग कंपनी सुशी की परियोजना से होने वाले प्रदूषण से ग्रामीण परेशान हैं. इसे लेकर मंगलवार 26 सितंबर को ग्रामीणों की बैठक कॉमरेड नयन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि मासस के सबुर गोराई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की 5 सूत्री मांगों को लेकर महाप्रबंधक को वार्ता के लिए पत्र लिखा गया था. लेकिन अब तक बुलाया नहीं गया. प्रबंधन की इस संवेदनहीनता के ख़िलाफ़ 12 अक्टूबर को परियोजना के सामने बैठक कर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. सबुर गोराई ने कहा कि ग्रामीणों को नियोजन, प्रदूषण की रोकथाम, गांव में दवाखाना खओलने, छठ तलाब की सफाई के साथ-साथ बस्ती में सड़क, पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई है. बैठक में पार्वती देवी, मनोज दे, राजू बाउरी, आज़ाद, बिहारी लाल, मीना देवी, शकुंतला देवी, तारा भुइयां, बसंती देवी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-police-assured-complete-security-in-the-meeting-with-sindri-chamber/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी चैंबर के साथ बैठक में पुलिस ने पूरी सुरक्षा का दिया भरोसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही