Search

 
 
 

धनबाद : अच्छी बारिश व फसल के लिए ग्रामीणों ने की ग्राम देवता की पूजा

 
Dhanbad : धनबाद जिले की आमटाल पंचायत के कुईयां गांव में अच्छी बारिश व फसल के लिए 30 जून शुक्रवार को ग्राम देवता व मां रक्षा काली की पूजा पूरे विधि-विधान से की गई. श्रद्धालु सुबह में पूजा की थाली सजाकर लाया (पुरोहित) के घर पहुंचे और पूजन-अनुष्ठन के लिए उन्हें सौंप दिया. लाया (पुरोहित) दिलीप महतो, भोलानाथ महतो व मानिक महतो ने ग्राम देवता और मां काली की पूजा-अर्चना की. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रत्येक वर्ष आषाढ़ महीने के शुक्रवार को ग्राम देवता की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि पूजा करने से अच्छी बारिश होती है और फसल भी बेहतर होती है. गांव की सीमा के अंदर किसी तरह की अप्रिय घटना से भी बचाव होता है. आयोजन को सफल बनाने में मुकेश प्रमाणिक, सोमनाथ पाल, राजू प्रमाणिक, विशाल पाल, सुमित कुमार दा, आकाश माजी, रॉकी माजी, विक्की माजी, विधान माजी, राजेश दास, राजेश बाउरी, तापस दास, सुमन माजी, पप्पू माजी, टिंकू प्रमाणिक, उदय महतो, विक्की महतो, मुकेश महतो, सचिन माजी आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/superfast-special-train-from-dhanbad-to-tambaram-via-secunderabad-on-4th/">धनबाद

से सिकंदराबाद होते हुए तंबरम के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 4 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही