Search

 
 
 

धनबाद : पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा में विनय बने विश्वविद्यालय टॉपर

 

90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी हुए सफल, 250 हुए थे परीक्षा में शामिल

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) द्वारा जारी पीएचडी पाठ्यक्रम कार्यक्रम (पीएचडी कोर्स वर्क) की परीक्षा में दर्शन शास्त्र विभाग के विनय कुमार पांडे ने विश्वविद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. विनय को कुल 83.25 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. उनकी शानदार सफलता पर कुलपति प्रो (डॉ) शुकदेव भोई ने बधाई दी है. साथ ही कोर्स वर्क में पास सभी विद्यार्थियों की मेहनत व समर्पण की सराहना की है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार पर जोर देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का सफल होना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है. बता दें कि 26 जून से शुरू बीबीएमकेयू के पहले पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही