टोटो के बैटरी चार्जर की चोरी के बाद शुरू हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, तोड़-फोड़
Katras : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद कैलूडीह में 30 जून शुक्रवार की दोपहर टोटो के बैटरी चार्जर की चोरी के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, बमबाजी भी हुई. उग्र लोगों ने घरों व वाहनों में तोड़-फोड़ की. घटना में दोनों से 12 से अधिक लोग घायल हो गए. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. क्षेत्र में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं. गश्त बढ़ा दी गई है. बताया गया कि छताबाद हदहदिया के पास रहने वाले टोटो चालक जनार्दन यादव ने गुरुवार की रात अपने घर के बाहर टोटो को चार्ज में लगाया था. इसी दौरान किसी ने बैटरी चार्जर को चुरा लिया. पास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई. सूचना पर शुक्रवार को पहुंची कतरास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. इसी दौरान जनार्दन यादव अपने साथियों के साथ आरोपी को उसके घर से पकड़ जबरन लाने लगा, जिसका दूसरे गुट के लोगों ने विरोध किया. मामला तू-तू, मैं-मैं के बाद मारपीट में तब्दील हो गया. पत्थरबाजी भी शुरू हो गई. इसमें जनार्दन यादव व विजय यादव का टोटो तथा रोहित यादव का टेंपो व दो स्कूटी को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं.घायलों को पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान व कतरास पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही कतरास थानेदार रणधीर सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला.पार्षद प्रतिनिधि का पुतला जलाने के बाद बिगड़ा महौल
दोपरह करीब एक बजे हदहदिया बस्ती के लोगों ने छाताबाद मस्जिद वाली गली के सामने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि का पुतला जलाया. इसके बाद भीड़ यादव बस्ती में पहुंची और जमकर तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही बाघमारा डीएसपी व कई थानों की पहुंची. पुलिस के सामने भी पथराव हुआ. इसमें एक ड्राइवर घायल हो गया. उपद्रवियों ने बगल की चाय दुकान में भी तोड़फोड़ की.पुलिस लाठीचार्ज के बाद भागे उपद्रवी
मामला बढ़ता देख बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने पुलिस को उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करने का आदेश दिया. पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा. अनहोनी की आशंका में पुलिस ने दो दमकल वाहन भी बुला लिए. खबर लिखे जाने तक मौके पर बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, कतरास थानेदार रणधीर सिंह, बाघमारा अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह सहित आसपास के थानों की बड़ी संख्या में पुलिस मुस्तैद थी. इधर, ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.कैलूडीह, छाताबाद, आकाश किनारी में धारा 144 लागू
क्षेत्र में तनाव को देखते हुए कैलूडीह, छाताबाद व आकाश किनारी में जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है. इससे संबंधित आदेश धनबाद के एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी जारी किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mother-of-sindri-chamber-president-mohammad-javed-passed-away/">धनबाद: सिंदरी चैंबर अध्यक्ष मोहम्मद जावेद की माता का निधन [wpse_comments_template]
Leave a Comment