Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फुलारीटांड़ में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल, तनाव

Katras/Baghmara : मधुबन थाना क्षेत्र के बिराजपुर रेलवे फाटक के समीप एक होटल में 10 जून की देररात फुलारीटांड़ हरिजन टोला व फुलारीटांड़ आशा कोठी खटाल के युवकों के बीच हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. इसी मामले में 11 जून को दिन में पीड़ित पक्ष के लोगों ने मधुबन थाना पहुंचकर रोष व्यक्त किया. मौके पर पीड़ित पक्ष ने दो अलग-अलग आवेदन मधुबन थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है. मालूम हो कि शनिवार की रात थाना क्षेत्र के बिराजपुर फाटक के समीप स्थित एक होटल में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इस दौरान कम से कम 14 राउंड हवाई फायरिंग की खबर है. दोनों ओर से पथराव भी हुआ था. घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने हरिजन टोला में जाकर तीन बाइकों में आग लगाने का प्रयास किया था. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गयी थी.

घटनास्थल पर पहुंचकर डीएसपी ने की जांच

बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने रविवार को फुलारीटांड पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने मामले में जांच के उपरांत कार्रवाई की बात कही. मधुबन थानेदार चंदन भैया ने इस मामले में कहा कि पीड़ित पक्ष ने आवेदन दिया है. मामले में जांच के उपरांत दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही