Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ग्रामीणों व आउटसोर्सिंग समर्थकों में हिंसक झड़प, 12 लोग घायल, 2 बाइक फूंकी

Advertisement
Advertisement

साउथ तिसरा के पास घटना, पुलिस ने सुतली बम किया बरामद

Jharia : अलकडीहा ओपी क्षेत्र के साउथ तिसरा में शनिवार की दोपहर ग्रामीणों व एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी समर्थकों की दो बाइक में आग लगा दी. झड़प के दौरान बम-गोली चलने की भी सूचना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ को खदेड़ दिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक बड़ा सुतली बम बरामद किया है. आरोप है कि सुरुगा व मुकुंदा मौजा के रैयतों को जमीन के बदले नियोजन और मुआवजा दिए बगैर आउटसोर्सिंग कंपनी जबरन ओबी डंप करा रही थी. इससे  नाराज ग्रामीणों ने पांडव रजक, कपूर गोराई व विरोध रजक के नेतृत्व में दोपहर में सुरुगा मौजा से आक्रोश रैली निकाली. रैली में शामिल सैकड़ो महिला-पुरुष ओबी डंपिंग कार्य बंद कराने साउथ तिसरा पहुंचे. आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों ने ग्रामीणों को परियोजना में आने से रोका और उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. चर्चा है कि इस दौरान आउटसोर्सिंग के समर्थकों ने आठ राउंड फायरिंग की व कई बम विस्फोट भी किए. गोली-बम चलते ही वहां भगदड़ मच गई. हालांकि ग्रामीणों ने गोलबंद होकर पुलिस की मौजूदगी में आउटसोर्सिंग समर्थकों को खदेड़ दिया.

ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

जवानों की कम संख्या के चलते पुलिस भी विवश नजर आई. इस दौरान ग्रामीणों ने एक हमलावर युवक उमेश महतो को पकड़कर जमकर पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर पुलिस को सौंप दिया. वहीं, आउटसोर्सिंग समर्थकों की दो बाइक में आग लगा दी. जबकि एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके से पुलिस ने एक बड़ा जिंदा सुतली पलीता बम व एक फरसा बरामद किया है.

पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर उग्र ग्रामीणों को खदेड़ा

आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों की अंधाधुंध पत्थरबाजी में ग्रामीण उषा देवी, आलोचना देवी, गंगामनी देवी, शकुंतला देवी, अंकुरी देवी, पांडव रजक, राहुल कुंभकार सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.  घटना के विरोध में सारे ग्रामीण एकजुट होकर आउटसोर्सिंग परियोजना को बंद कराने आगे बढ़ रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था. भीड़ को अनियंत्रित होते देख अलकडीहा ओपी प्रभारी आशीष यादव व तिसरा थाना प्रभारी एसके विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों पर हल्का लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया. अलकडीहा ओपी प्रभारी आशीष यादव ने कहा कि प्रबंधन को ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक बम बरामद किया गया है. लेकिन, गोली-बम चलने से साफ इनकार किया है. कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cm-champai-soren-missing-from-the-hoardings-of-jmm-district-president-and-secretary/">धनबाद

: झामुमो जिलाध्यक्ष व सचिव के होर्डिंग से सीएम चंपई सोरेन गायब 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही