Search

Dhanbad : जामाडोबा में वाहन टक्कर के बाद खूनी संघर्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई समेत 3 घायल

Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा में बीती रात वाहन टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस घटना में भाजपा धनबाद जिला अध्यक्ष श्रवण राय के भाई जमेंद्र राय समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा.
 
जानकारी के अनुसार जामाडोबा चार नंबर में जमेंद्र राय की सीमेंट की दुकान है. बताया जा रहा है कि उनका ट्रैक्टर इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे पक्ष के एक वाहन से उसकी टक्कर हो गई. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.

आरोप है कि मारपीट के दौरान लाठी-डंडे, चाकू और कांच की बोतलों का भी इस्तेमाल किया गया. इस हमले में जमेंद्र राय सहित तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

इस संबंध में शनिवार को जोड़ापोखर थाना के एसआई सत्यम शिव कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और दूसरे वाहन के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही