Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विप्र सेना परशुराम जन्मोत्सव पर 22 को निकालेगी भव्य शोभायात्रा

Dhanbad : विप्र सेना धनबाद इकाई की बैठक 10 अप्रैल को कुसुम विहार में हुई. बैठक में 22 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इस विशेष अवसर पर झरिया में संस्था की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया कि संगठन समाज के उत्थान को लेकर हर तरह का प्रयास कर रहा है. बैठक में महेश शर्मा को धनबाद जिला अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में संगठन महामंत्री शुशील शर्मा, प्रदेश महामंत्री मिल्टन पार्थ सारथी, प्रवक्ता महेंद्र भगानीय स्वामी, महिला जिला अध्यक्ष नीतू तिवारी, देवेन तिवारी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रो. सुधा मिश्रा, जयंत द्विवेदी, रोहित शर्मा सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही