Search

 
 
 

धनबाद: सर्वश्रेष्ठ कृष्ण-राधा चुने गए विराज और तीसा अग्रवाल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पुराना बाजार शंभू धर्मशाला में आईसीएआई, मारवाड़ी युवा मंच, द रिदम, राधा वल्लभ सत्संग समिति, अमन डांस अकादमी द्वारा सर्वश्रेष्ठ कृष्ण राधा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. निर्णायक मंडली में वृंदावन से आए भागवत कथा वाचक श्री हित प्रताप चंद्र गोस्वामी ने सर्वश्रेष्ठ कृष्ण राधा का चयन किया. बाल गोपाल कृष्ण का रूप देख लोग मोहित हो गए. श्री गोस्वामी जी ने ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ राधा और कृष्ण के रूप में विराज अग्रवाल और तीसा अग्रवाल का चयन किया. आईसीएआई के सचिव राहुल सुरेका ने बताया कि धनबाद सर्वश्रेष्ठ कृष्ण और राधा का चयन प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

 सर्वश्रेष्ठ कृष्ण और राधा प्रतियोगिता के विजेता

0 से 1 आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कृष्ण आदवी शर्मा, 1 से 4 आयु वर्ग में विराज अग्रवाल, 5 से 10 आयु वर्ग में श्रेष्ठ अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ राधा 0 से 10 तीसा अग्रवाल, 10 से ऊपर ऋतु सिंह को सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिया गया.

  प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले प्रतिभागी

प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले रूही मितल, काव्य खेतान, अनुश्री सेन, परिधि सहाय, रुद्रास सरकार, लक्ष्य रिटोलिया, आध्विक सरावगी, रचित, तीर्थ, ऋषित,अक्षत,अनंत, आद्विक,अर्णव, आदित्य, सब्य व दिव्यांशु को सर्टिफिकेट दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही