Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में मातारानी जागरण समिति हीरापुर के द्वारा 4 मार्च को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में समिति के सचिव कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वैष्णो देवी यात्रा होती है. इस बार 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वैष्णो देवी मंदिर में 100 ग्राम के सोने के छत्तर चढ़ाया जाएगा. हीरापुर स्थित पार्क ग्राउंड में 6 मार्च को संध्या 7 बजे से विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि शहर में आगलगी की घटना ना हो, माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे. इसके लिए भी यह आयोजन किया जा रहा है. भगवती जागरण में जयपुर के भजन गायक मंजू शर्मा, कोलकाता के गायक रोहित शर्मा के साथ स्थानीय गायक गौतम राठौर अपने गयान से श्रोताओं को रिझाएंगे. प्रेस वार्ता में सुशील अग्रवाल, वासुदेव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : हीरापुर में 6 मार्च को विशाल भगवती जागरण
Last Updated: Mar 04, 2023 12:00 AM (IST)