Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मध्यदेशीय वैश्य सभा के नए कार्यकारी जिला अध्यक्ष चुने गए विशाल कुमार

Advertisement
Advertisement
हीरापुर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विशाल कुमार को दी गी जिम्मेवारी
Dhanbad : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की धनबाद जिला कमिटी ने नए कार्यकारी जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए मंगलवार 19 सितंबर को धनबाद के हीरापुर स्थित गोकुल बैंक्विट हॉल में एक बैठक की. बैठक में पुटकी सहित धनबाद, झरिया, बाघमारा, तोपचाची, गोविंदपुर, निरसा, कलियासोल, एगारकुण्ड व सिंदरी प्रखंड के सैकड़ो लोग उपस्थित हुए. जिसमे सर्वसम्मति से समाजसेवी विशाल कुमार को भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला कमिटी का कार्यकारी जिला अध्यक्ष चुना गया. समाज के लोगो ने कहा कि विशाल कुमार की अगुवाई में समाज विकास की ओर अग्रसर होगा . सभा की अध्यक्षता राजकुमार गुप्ता, संचालन रामजी प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन राजेश गुप्ता ने किया. बैठक को सफल बनाने में राहुल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता गोल्डेन गुप्ता, मंटू साव, रवि राज, मनोज गुप्ता, बीरेंद्र गुप्ता, बीके प्रसाद का अहम योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-death-of-three-newborns-snmmch-management-held-a-meeting-no-conclusion-was-reached/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : तीन नवजात की मौत के बाद एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने की बैठक, नहीं निकला निष्कर्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही