Search

 
 
 

धनबाद : बाल गोपाल स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में विवान अग्रवाल प्रथम

 
Dhanbad : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की कोल सिटी शाखा के द्वारा 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ऑनलाइन जूम मीटिंग के द्वारा बाल गोपाल स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न एरिया से 5 साल तक के 30 बच्चों ने भाग लिया. बच्चे बाल गोपाल के रूप और वेश भूषा में ऑनलाइन जुड़े. जज और 2021-2022 की मिसेज इंडिया रुमा मुखर्जी ने विजेताओं की घोषणा कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया. विजेता इस प्रकार हैं - प्रथम पुरस्कार - विवान अग्रवाल द्वितीय पुरस्कार - अद्विक अग्रवाल तृतीय पुरस्कार - शिवाय खेरिया कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विकास पटवारी, उपाध्यक्ष राजेश केजरीवाल, कार्यक्रम संयोजक नरेश केजरीवाल, सचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, आशीष बंसल, सुमिता केजरीवाल, मोनी अग्रवाल, श्वेता केजरीवाल, सरोज पटवारी का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : शिक्षक">https://lagatar.in/dhanbad-sahodaya-will-organize-teacher-honor-ceremony/">शिक्षक

सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सहोदया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही