धनबाद: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे एनईपी के वोकेशनल कोर्सेस : कुलपति
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पढ़ने-लिखने व डिग्री हासिल करने के बाद बेकारी व बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने के लिए ही न्यू एजुकेशन पॉलिसी में वोकेशनल कोर्सेज को जोड़ा गया है. आज़ादी के बाद से ही हम ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाए गए सिलेबस को फॉलो करते आए हैं. जिससे समाज में केवल नौकरशाह पैदा हो रहे हैं. इससे स्वयं का तो विकास होता है, लेकिन देश का नहीं हो पाता. नई शिक्षा नीति हमें स्किल्ड बनाएगी, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा. ये बातें बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शुकदेव भोई ने कही. वह गुरुनानक कॉलेज के भूदा कैंपस में आयोजित आत्मनिर्भर भारत : टुवर्ड्स वर्ल्ड सेल्फ रीलाएंट इंडिया विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे.

Leave a Comment