Search

 
 
 

धनबाद: बागसुमा जीनियस पब्लिक स्कूल परिसर में खुला वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर

 

रोटरी क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता ने किया उद्घाटन

Govindpur : रोटरी क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता ने रविवार को बागसुमा स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल परिसर में उपासना वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इस सेंटर में ग्रामीण बालिकाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं कंप्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे बालिकाएं एवं महिलाएं स्वावलंबी होंगी. इस केंद्र का संचालन स्वामी विवेकानंद शिक्षा विकास ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. क्लब की ओर से श्री मेहता ने इस सेंटर को तीन कंप्यूटर और 3 सिलाई मशीन प्रदान किये. 15 बालिकाओं के बीच साइकिल वितरित की गई. क्लब के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल एवं सचिव संजीव बियोत्रा ने कहा कि इस केंद्र को क्लब की ओर से पूरी सहायता दी जाएगी. केंद्र संचालक साधन चक्रवर्ती ने सभी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि रोटरी के सहयोग से संस्थान को और आगे बढ़ाया जाएगा. इस मौके पर मुखिया शांतिराम रजवार, श्यामापद मंडल, विष्णुपद कुंभकार, नवल किशोर चौधरी, चतुरानन राय, धीरेन कुमार, मम्पी चक्रवर्ती, गुरुपद कुंभकार, विश्वनाथ पाल, ज्योत्सना सिन्हा, प्रीति शाही, अर्चना ठाकुर, मेघा सोलंकी, रूहिदा खातून, सुनीता गिरि, बरनाली मंडल, अफजल अंसारी, प्रमोद सिंहा, केशव पाठक, संगीत भट्टाचार्य, तपन मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही