Search

 
 
 

धनबाद: झारखंड से दिल्ली तक गूंजेगी पत्रकारों की आवाज: गणेश मिश्रा

 
प्रेस क्लब झरिया में हुआ प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत Dhanbad : प्रेस क्लब झरिया में 7 जुलाई शुक्रवार की शाम AISMJWA की टीम ने नव मनोनीत प्रदेश प्रभारी और बिहार ऑब्जर्वर के संपादक गणेश मिश्रा का अभिनंदन किया गया. समारोह में धनबाद के पत्रकारों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब पत्रकारों की आवाज झारखंड के अलावा दिल्ली की राजधानी में भी गूंजने वाली है. पत्रकार अपनी कलम की ताकत को जानें. सुरक्षा कानून,पत्रकार बीमा एवं अन्य मांगों में विलंब के खिलाफ AISMJWA पुनः आंदोलन करेगा. प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल बंटी ने कहा कि प्रीतम सिंह भाटिया अब हम सब की आवाज बनेंगे. क्यूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपावली मनोहर ने धनबाद को तीन प्रमुख पदों से नवाजा है. प्रदेश सलाहकार हरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हम सभी पर जो भरोसा जताया है, उसे बनाए रखने के लिए लंबी लड़ाई जारी रहेगी.धनबाद प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार किसी अखबार,चैनल या पोर्टल से हों या फिर किसी भी संघ या संगठन से, AISMJWA उनके हर दुख-दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा. 16 जुलाई 2023 को सिंदरी में अभिनंदन समारोह होगा, जिसमें एकता का परिचय जरूर दें. अभिनंदन समारोह में पत्रकार राकेश गुप्ता,गोविंद खेत्रपाल,रॉबिन दत्ता,पवन गुप्ता,योगेश प्रसाद,सतेंदर चौहान,करण कुमार,गुड्डू वर्मा,जॉन मिर्जा,कमलेश सिंह,हरेंद्र प्रसाद,मोहम्मद इजहार आलम,अंकित झा,मनोज साह,रविंद्र प्रसाद,विकास साहू,मनोज शर्मा,अभिमन्यु प्रसाद,सूरज कुमार, अंजन सिन्हा आदि मौजूद थे. भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण साहू,ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमित साहू और महामंत्री सुनील साहू भी प्रेस क्लब पहुंचे व प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर गणेश मिश्रा का स्वागत किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही