Search

 
 
 

धनबाद : डीसी के जनता दरबार में दबंगई-रंगदारी के खिलाफ उठी आवाज

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-all-hospitals-will-have-to-treat-the-poor-on-ayushman-card-civil-surgeon/">(Dhanbad)

के डीसी संदीप सिंह ने 16 जून को अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के अलग-अलग हिस्‍सों से आए लोगों ने दबंगों और रंगदारों के खिलाफ आवाज उठाई. डीसी को अपनी समस्याएं भी बताई. इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का निर्देश दिया. धनसार के अशोक नगर से आए एक बुजुर्ग ने कहा कि उसने 25 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए धनबाद अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था. परंतु केवल 6.50 डिसमिल जमीन का ही दाखिल खारिज किया गया. इस पर डीसी ने अंचल अधिकारी धनबाद को मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

दंपती से 5 लाख रुपए रंगदारी मांग रहा दबंग

सरायढेला से आए दंपती ने डीसी को बताया कि एक दबंग व्यक्ति का नाम लेकर उससे 5 लाख रुपए रंगदारी की मांग की जा रही है. पैसे नहीं देने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है. वहीं, झरिया से आए एक बुजुर्ग ने डीसी को बताया कि उसने वर्ष 1986 में जमीन खरीदी थी. 2004 में उसके पड़ोसी ने वहां जबरन दीवार खड़ी कर परेशान कर रहा है.

फर्जी डीड बना जमीन पर कर लिया कब्‍जा

तोपचांची से आए एक व्यक्ति ने कहा कि फर्जी डीड बनाकर उनकी जमीन पर दबंगों की ओर से जबरन कब्जा किया जा रहा है. जामाडोबा कोऑपरेटिव कॉलोनी से आए परिवार ने डीसी को बताया कि एक दबंग ने जबरन सरकारी सड़क का अतिक्रमण कर लिया है. इससे उनके घर तक आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया है. मुनिडीह से आए एक व्यक्ति ने बताया कि बीसीसीएल एरिया नंबर 6 में दबंगों द्वारा अवैध कोयला खनन किया जा रहा है. इस पर डीसी ने बाघमारा सीओ को मामले की जांच कर 2 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

छात्रवृत्ति, जमीन विवाद, अनुकंपा पर नौकरी के भी आए मामले

जनता दरबार में छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने, ऑनलाइन पंजी टू में नाम दर्ज कराने, जमीन विवाद, अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने, आर्थिक सहायता, दुहाटांड़ में नगर निगम द्वारा बनाई जा रही नाली व सड़क के पिछले एक महीने से बंद काम को दोबारा शुरू कराने सहित अन्य मामलों को डीसी ने ने सुना. उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-in-high-alert-mode-will-keep-an-eye-on-friday-prayers/">धनबाद

पुलिस हाई अलर्ट मोड में, जुमे की नमाज पर रहेगी नजर [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही