Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद बॉलीबॉल संघ ने की स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड मेंबर की बैठक कराने की मांग

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव भगत का बॉलीबॉल संघ के महासचिव सहित राष्ट्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ियों ने शुक्रवार 22 जुलाई को स्वागत किया. बॉलीबॉल संघ के महासचिव एवं विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सूरज प्रकाश लाल ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों के संग कुलपति के कार्यालय में जाकर फूलों का बुके दिया. साथ ही उन्होंने खेल संबंधी एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने बताया कि दो साल से कोविड-19 के कारण विश्वविद्यालय का कोई भी खेल नहीं हो सका है, जल्द से जल्द डीएसडब्ल्यू को दिशा निर्देश दें कि विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड मेंबर की बैठक की जाए. 2022 23 सत्र का सभी खेलों का कैलेंडर सहित तिथि एवं आयोजन स्थल की घोषणा की जाए. श्री लाल ने कुलपति से आग्रह किया है कि ईस्ट जोन बॉलीबॉल मैन एंड वूमेन टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाए. विश्वविद्यालय बॉलीबॉल टूर्नामेंट धनबाद में कराने हेतु आग्रह पत्र जल्द से जल्द एआईयू दिल्ली भेजने की मांग की. कुलपति से बॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में आने का आग्रह किया. कुलपति ने 15 अगस्त के बाद आने का आश्वासन दिया है. मौके पर महासचिव सूरज प्रकाश लाल, नीतू बावरी,प्रियंका, राजू, अर्चना कुमारी, अब्दुल रहमान, पंकज कुमार, राहुल पाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही