Search

 
 
 

धनबाद : वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने साइकिल रैली निकाल शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का दिया संदेश

 
Dhanbad : धनबाद के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के दूसरे दिन 6 जून को साइकिल रैली निकालकर शहर को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया. रैली वॉलीबॉल स्टेडियम से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम चौक, पूजा टॉकीज, कंबाइंड बिल्डिंग, गोल्फ ग्राउंड होते हुए वापस वॉलीबॉल स्टेडियम जाकर समाप्त हुई. इस दौरान खिलाड़ियों ने जगह-जगह रुककर लोगों से अपने अगल-बगल ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की. पेड़-पौधों से हरियाली आएगी, वहीं दूसरी ओर समय पर बारिश होगी और शहर प्रदूषण मुक्त होगा. खिलाड़ियों ने लोगों से अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का भी आग्रह किया. साइकिल रैली में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई, अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल, डीएवी बनियाहीर, डीएवी मॉडल आईएसएल सुदामडीह सहित वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने भाग लिया. रैली में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को गोल्ड सिल्वर ए ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया. इससे पूर्व रैली का शुभारभ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव वैभव सिन्हा सूरज प्रकाश लाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nirsas-missing-youth-is-not-known-even-after-4-months-family-worried/">धनबाद

: निरसा के लापता युवक का 4 माह बाद भी पता नहीं, परिजन परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही