Dhanbad : अखिल भारतीय किन्नर समाज, झारखंड व डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर के नेतृत्व में सोमवार को झरिया में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली कम मतदान प्रतिशत वाले झरिया के वार्ड नंबर 36, 43, 44 व 45 में पड़ने वाले करीब 50 बूथों से गुजरी. वहां के मतदाताओं को 25 मई को धनबाद लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया. डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. इस दौरान स्वीप पंपलेट, हैंडबील आदि वितरित किए गए. मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, झरिया अंचलाधिकारी सुमन प्रसाद, अखिल भारतीय किन्नर समाज झारखंड प्रदेश के सभी प्रतिनिधि समेत लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
धनबाद : श्वेता किन्नर के नेतृत्व में झरिया में निकली मतदाता जागरूकता रैली
Last Updated: Apr 15, 2024 12:00 AM (IST)