Search

 
 
 

धनबाद : निगम कार्यालय से निकाली गयी मतदाता जागरुकता रैली

 
नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया Dhanbad : लुबी सर्कुलर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी. नगर आयुक्त रविराज शर्मा और सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. निगम कार्यालय से रैली बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर पार्क तक गयी.  मौके पर नगर आयुक्त ने निगम क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की. कहा कि इस रैली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ नगर निगम के सफाई कर्मी और सुपरवाइजर शामिल है. इनका उद्देश्य निगम क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है. ताकि आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. नगर आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में यह जागरूकता रैली निकाली जायेगी.  मौके पर नगर निगम के सभी सहायक नगर आयुक्त समेत नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही