Search

 
 
 

धनबाद : लोकतांत्रिक सरकार बनाने में मतदाताओं की अहम भूमिका- बीडीओ

 
Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के जेकेआरआर प्लस टू हाई स्कूल में 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि एग्यारकुंड बीडीओ व चिनप के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई. कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में सरकार बनाने में मतदाताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है. इसलिए सभी को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए. एग्यारकुंड के निर्वाचन नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने कहा कि लोगों में मतदान के प्रति कम होते रुझान को देखते हुए देश में मतदाता दिवस की शुरुआत की गई है. कार्यक्रम में चिनप अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, कृष्णकांत मिश्र, वेदप्रकाश मिश्रा, राजू अंसारी सहित बड़ी संख्या छात्र व गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-when-protesting-against-looting-in-a-truck-in-bastakola-the-driver-was-shot-serious/">धनबाद

: बस्ताकोला में ट्रक में लूटपाट का विरोध किया तो ड्राइवर को मारी गोली, गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही